Saturday, January 11, 2025

स्वामी विवेकानंद जयंती -12 जनवरी

                                                         राष्ट्रीय युवा दिवस


हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बचपन से ही आधात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद वह दुनियाभर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल स्वामी जी की जयंती पर युवा दिवस को मनाया जाता है।

No comments: